बहुत से पुरूष और महिलाएं इस बात को लेकर उलझन में रहती / रहते हैं कि क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है ? या फिर पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से शारीरिक रूप से कोई नुकसान तो नही होता है ?
अपने देश में सेक्स शिक्षा के अभाव में इस तरह की बातों का सही जवाब जल्दी कहीं मिल नही पाता है इसलिए आज भी अधिकांश भारतीय स्त्री-पुरुष पीरियड्स के दौरान सेक्स करने को उचित नही मानते हैं और पीरियड्स में सेक्स करने से बचते हैं।

इस लेख में इसी बात पर चर्चा की गई है कि क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं ? इसलिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।
मासिकधर्म ( पीरियड्स ) और सेक्स | Periods Ke Dauran Sex Karne Ke Fayede
# अगर कोई महिला या पुरुष पीरियड्स के दौरान सहवास ( Sex ) करना चाहते हैं तो दोनों पार्टनर आपसी रजामंदी से ऐसा कर सकते हैं।
पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में वैज्ञानिक रूप से हमें किसी प्रकार का कोई नुकसान नही होता है।
# बहुत से पुरुष और महिलाएं ऐसी भी होती हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान ही सेक्स करना ज्यादा पसन्द आता है क्योंकि उस दौरान महिला जनन अंग में गीलापन पहले से ही बना रहता है जिससे सेक्स करने में ज्यादा आसानी रहती है।
# पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से गर्भ ठहरने की संभावना भी लगभग न के बराबर रहती है।
# सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि पीरियड्स में सेक्स करने से यदि किसी महिला को चरम सुख प्राप्त हो जाता है तो उसे पीरियड्स के दौरान होने वाले कमर और पेड़ू के दर्द में काफी आराम मिलता है।
मासिकधर्म ( पीरियड्स ) के दौरान सेक्स करते समय कुछ सावधानियां
वैसे तो मेडिकल साइंस के अनुसार पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से किसी भी प्रकार की शारीरिक या अन्य किसी प्रकार की कोई हानि होने की संभावना नही होती है।
लेकिन फिर भी इस दौरान सेक्स करने में स्वच्छता सम्बन्धी कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती है अन्यथा पुरुष और महिला जननांगों में संक्रमण होने की समस्या आ सकती है।
आगे कुछ सावधानियां बताई गई हैं जिनको ध्यान में रखकर पीरियड्स के दौरान भी सुखद सहवास का आनन्द लिया जा सकता है।
# वैसे तो पीरियड्स के दौरान सेक्स करने में स्त्री या पुरुष दोनों को कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन जो महिलाएं मल ( Stool / पॉटी ) त्याग के उपरांत शुद्धि के लिए पानी के बजाय टिशू पेपर का इस्तेमाल करती हैं उनके साथ पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।
पीरियड्स के दौरान होने वाला स्राव ( Oozing ) गुदा द्वार के करीब होने के कारण वहां बैक्टीरिया के बढ़ने की ज्यादा संभावना होती है। इससे बचने के लिए ऐसी महिलाओं के साथ सेक्स करने वाले पुरुषों को कॉन्डोम का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए।
# यदि महिला पार्टनर को पीरियड्स के दौरान पेट या योनि में ज्यादा दर्द नही हो रहा है तो दोनों पार्टनर आपसी सहमति से पीरियड्स के दौरान बिना कॉन्डोम का प्रयोग किये आसानी से सेक्स कर सकते हैं।
इसमें किसी तरह की बीमारी नही होती है न ही कोई शारीरिक विकार उत्पन्न होता है।
# यदि पीरियड्स के दौरान महिला को किसी प्रकार के इंफेक्शन की आशंका है तो फिर ऐसी स्थिति में पीरियड्स के दौरान सेक्स से पूरी तरह से बचना चाहिए।

# पीरियड्स के दौरान यौनांगों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना अति आवश्यक होता है। सेक्स के बाद पुरुष और महिला दोनो को अपने जननांगों को पानी से अच्छी तरह से साफ कर लेना चाहिए।
माइल्ड डिसइंफेक्टेड मेडिसिन मिलाकर अपने जननांगों की सफाई सप्ताह में दो बार करनी चाहिए।
निष्कर्ष
उम्मीद है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स को लेकर समाज में जो भ्रम फैला है जिसे लेकर अधिकांश पुरुष और महिलाएं इस विषय को लेकर दुविधा में रहते हैं उनका कुछ मार्गदर्शन हुआ होगा।
हमारे भारतीय समाज में वैसे भी पीरियड्स को लेकर तमाम तरह की धार्मिक और सामाजिक धारणाएं प्राचीन समय से ही बनी हुई हैं। इसलिए इस दौरान ज्यादातर पुरूष और महिला सेक्स करने से बचते हैं।
लेकिन फिर भी कुछ स्त्री या पुरुष हैं जिन्हें पीरियड्स के दौरान ही सेक्स करना ज्यादा पसन्द आता है लेकिन उनके मन में भी इसे लेकर काफी आशंका बनी रहती है।
ऐसे लोगों को उपरोक्त लेख पढ़कर पता चल गया होगा कि कुछ सावधानियों के साथ पीरियड्स के दौरान भी सुखद सहवास का आनन्द लिया जा सकता है इससे किसी भी प्रकार की कोई शारीरिक या अन्य हानि नहीं होती है।
ब्रेस्ट को सुन्दर बनाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Make Breast Beautiful
[Skin Care] | चेहरे और त्वचा की खूबसूरती बढ़ाने के घरेलू उपाय