सभी महिलाओं की चाहत होती है कि उनके होठ गुलाबी और खूबसूरत दिखें। इसलिए आप भी खुद को देखिए क्या आपके होंठ स्वस्थ, आकर्षक और कोमल दिखते हैं कि नहीं ?
अगर आपके होंठों में आकर्षण कम लगता हो तो उन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी नहीं है कि आप बाजार से महंगे कॉस्मेटिक प्रोडक्ट खरीदें।

इस लेख में आपको अपने होंठों को सुन्दर बनाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताए जा रहे हैं जिनका प्रयोग करके घर पर ही आसानी से अपने होंठों को स्वस्थ, आकर्षक और कोमल बनाया जा सकता है। इसलिए लेख को अंत तक पढ़े।
अपने होंठों को निखारने के 11 घरेलू उपाय | How To Make Beautiful Lips
1- केसर को दूध की मलाई से रगड़ कर रात को होंठों पर लगाकर सोएं।
2- होंठों को मुलायम व खूबसूरत बनाये रखने के लिए इनकी नियमित रूप से देसी घी से मालिश करें। इससे होंठ काफी मुलायम होंगे।
3- रात को सोते समय होंठों पर गुलाब की पंखुड़ियों और मलाई का पेस्ट बनाकर लगाने से होंठ गुलाबी और मुलायम बनते हैं।
4- अगर होंठ फट रहें हों तो वैसलीन या किसी अच्छी कंपनी का लिप बाम लगाएं।
5- भोजन में मक्खन को नियमित स्थान दें। अगर होंठ सूख रहे हैं और उनमें से खून निकलता है तो तुरन्त किसी डॉक्टर से मिलें और फटे होंठों का सही इलाज कराएं।
6- पानी कम पीने से भी होंठ फटते हैं। ऐसे में नियम से प्रतिदिन कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने की आदत डालें।
7- हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें और ऐसे मौसमी फल खाएं जिसमें विटामिन भरपूर मात्रा में मिलता हो।
8- होंठों को कभी भी दांतों से नही चबाना चाहिए इससे होंठों का आकार बिगड़ता है और होंठ दिखने में भद्दे लगते हैं।
9- अगर होंठ ज्यादा फट रहें हों तो शहद और देसी घी लगाने से भी काफी फायदा मिलता है।
10- अगर होंठ फट रहे हैं और आप होंठों पर देसी घी नही लगाना चाहती हैं तो रात को सोते समय घी हल्का सा गर्म करके नाभि में लगाएं। सुबह तक बहुत फायदा होगा।
11- होंठों पर कभी भी सस्ती और कामचलाऊ लिपस्टिक का प्रयोग न करें। इससे होंठों को काफी नुकसान पहुंचता है।
मैट लिपस्टिक का भी ज्यादा प्रयोग करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे होंठ जल्दी रूखे हो जाते हैं और उनकी प्राकृतिक नमी खत्म हो जाती है।

लिपस्टिक कैसे लगाएं ? | How To Apply Lipstick
लिपस्टिक लगाने से पहले होंठ की आउटलाइन किसी गहरे रंग के लिपलाइनर से बना लें। होंठों को उनके प्राकृतिक आकार से हट कर शेप देना हो तो ध्यान रखें कि कहीं हाथ कांपे नही वरना आउटलाइन टेढ़ी बनेगी।
होंठों पर आउटलाइन बनाने से पहले पाउडर लगा लेने से लिपस्टिक अधिक समय तक टिकी रहती है।
पाउडर लगाने के बाद होंठों पर अपनी ड्रेस से मेल खाती लिपस्टिक लगाएं इसके बाद होंठों को टिश्यू पेपर से सुखा लें।
इससे अतिरिक्त लिपस्टिक निकल जाएगी। ऐसा 2-3 बार करने से लिपस्टिक होंठ में अच्छे से ऑब्जर्व हो जाती है।
हमेशा अपनी उम्र का ध्यान रखते हुए लिपस्टिक के रंगों का चयन करना चाहिए। वैसे ब्राउन रंग की लिपस्टिक हर उम्र की महिलाओं पर जंचती है।
ब्रेस्ट को सुन्दर बनाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Make Breast Beautiful
घर पर ही हांथ, पैर, कुहनियों और गर्दन का कालापन कैसे दूर करें
क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए ? | Kya Periods Ke Dauran Sex Karna Chahiye