
ऐसा ही एक नजारा टी20 वर्डकप 2022 ग्रुप 1 के सुपर 12 मुकाबले के एक मैच मे देखने को मिला।
दरअसल गुरुवार 27 अक्टूबर को सिडनी के मैदान पर भारत और नीदरलैंड की टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। जिसमे टीम इंडिया ने नीदरलैंड को 56 रनों से करारी मात दी थी। इस मैच के दौरान एक रोमांटिक दृश्य भी दर्शकों को देखने को मिला।
एक ओर जहां बाउंड्री वाल के भीतर भारत और नीदरलैंड के बीच क्रिकेट मुकाबला चल रहा था वहीं बाउंड्री वाल के बाहर स्टेडियम की दर्शक दीर्घा में रोमांटिक दृश्य चल रहा था, जहां एक लड़का घुटने के बल बैठकर लड़की को प्रपोज कर रहा था लड़की ने भी बिना देरी किए झट से इस प्रपोजल को स्वीकार करते हुए हां बोलकर अपनी सहमति प्रदान कर दी।

आसपास मौजूद दर्शक भी कुछ देर के लिए मैच छोड़कर इस रोमांटिक दृश्य का आनंद उठाने लगें।
जैसे ही लड़की ने हां बोला वहां बैठे दर्शक भी खुशी से झूम उठें, इसके बाद लड़के ने लड़की को अंगूठी पहनाई और गले से लगा लिया।
इस दृश्य को स्टेडियम मे लगे कैमरों ने भी कैद किया और कुछ क्षणों के लिए इस दृश्य को मैदान मे लगी बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया गया, जिसे देखकर स्टेडियम मे मौजूद लाखों दर्शक भी भाव-विभोर हो गएं और तालियों की गड़-गड़ाहट के साथ अपने-अपने अंदाज मे इस रोमांटिक जोड़े को बधाइयां और शुभकामनाएं देने लगें।
दरअसल 27 अक्टूबर को सिडनी में भारत और नीदरलैंड के बीच मैच खेला जा रहा था वहीं स्टेडियम में मौजूद भारतीय मूल का एक रोमांटिक जोड़ा भी मैच का लुत्फ ले रहा था इसी दौरान लड़के ने घुटने के बल बैठकर अपनी प्रेमिका को प्रपोज किया।
वैसे देखा जाए तो क्रिकेट के लिए यह कोई नई बात नही है इससे पहले भी कई बार क्रिकेट मैच के दौरान किसी लड़के या लड़की द्वारा अपने पार्टनर को प्रपोज करने के कई रोमांटिक पल देखने को मिल चुके हैं।
पिछले साल ही एशेज श्रृंखला मे खेले जा रहे इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच के दौरान इंग्लैंड के लड़के ने एक ऑस्ट्रेलियाई लड़की को प्रपोज किया था वहां भी लड़की ने हां बोलकर लड़के को गले से लगा लिया था वहीं लड़के ने लड़की को रिंग पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया था जिसको कैमरे ने मैदान पर लगी बड़ी स्क्रीन पर भी दिखाया था तथा दर्शकों ने भी ताली बजाकर इस रोमांटिक जोड़ी को बधाई दी थी।
ऐसा ही एक सुन्दर नजारा IPL सीजन 2022 में पुणे के मैदान पर भी देखने को मिला था जहां चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। मैच के दौरान ही दर्शक दीर्घा मे एक लड़की ने घुटने के बल बैठकर लड़के को प्रपोज किया था लड़के ने भी हां बोलकर लड़की को अपने गले से लगा लिया था, बाद मे लड़की ने लड़के को रिंग भी पहनाई थी।
इस रोमांटिक जोड़ी को भी मैदान मे लगी बड़ी स्क्रीन पर दिखाया गया था और दर्शकों ने भी जोरदार तालियां बजाकर दोनो को मुबारकबाद दी थी।
इसी प्रकार का एक काफी रोमांटिक मामला IPL 2021 मे भी देखने को मिला था जिसमे कप्तान महेन्द्र सिंह धौनी के कहने पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने जया भारद्वाज नाम की लड़की को प्रपोज किया था।

दरअसल IPL 2021 मे दीपक चाहर महेन्द्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम से खेल रहे थें। चाहर जया को काफी पहले से जानते थें और अपनी टीम को प्लेऑफ मे पहुंच जाने के बाद जया को प्रपोज करने का मन बनाए हुए थें।
लेकिन चाहर की यह मंशा जब धौनी को पता चली तो उन्होंने लीग मैच मे ही प्रपोज करने को कहा, धौनी के कहने पर चाहर ने लीग मैच मे ही स्टैंड्स मे जया को प्रपोज कर दिया और रिंग भी पहनाई।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ और दर्शकों ने भी इसे खूब पसन्द किया। इसके बाद 1 जून 2022 को चाहर जया भारद्वाज के साथ विवाह के बंधन मे बंधकर एक दूसरे के जन्म-जन्मांतर के साथी बन गए।
तो कहा जा सकता है कि क्रिकेट और रोमांस का रिश्ता भी काफी गहरा होता जा रहा है और हो सकता है आगे भी हमे मैदान पर इस तरह के कुछ और रोमांटिक क्षण देखने को मिलते रहेंगे।